चेनारी में 49 करोड़ की लागत से बन रहा इको टूरिज्म हब, पर्यटकों के लिए जल्द खोलने की योजना

चेनारी में 49 करोड़ की लागत से बन रहा इको टूरिज्म हब, पर्यटकों के लिए जल्द खोलने की योजना

चेनारी में 49 करोड़ की लागत से बन रहा इको टूरिज्म हब पर्यटकों के लिए जल्द खोलने की योजना 

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत 
रोहतास/डेस्क:
पर्यटन के मानचित्र पर अब रोहतास जिला जल्द हीं एक नई ऊंचाई छूने जा रहा है. चेनारी प्रखंड स्थित दुर्गावती डैम के समीप लगभग 49करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य इको टूरिज्म हब एवं एडवेंचर सेंटर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर वन विभाग के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कई दिशा निर्देश जारी किया है. जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना का सिविल और कंस्ट्रक्शन कार्य अपने अंतिम चरण में है और अगले तीन महीनों के भीतर पूरा होने की संभावना है. उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होते हीं इसे आम पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन की नई राह खुलेगी.

रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम
जिला वन पदाधिकारी स्टालिन फीड्स के कुमार के बताया कि टूरिस्ट हब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यहां युवाओं और साहसिक खेलों के प्रेमियों के लिए विशेष एडवेंचर जोन बनाया जा रहा है और दुर्गावती डैम में पर्यटक जल्द हीं बोट हाउस का भी आनंद ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए इको टूरिज्म हब एवं एडवेंचर सेंटर को पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल बनाया जा रहा है.

रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
गौरतलब हो कि परियोजना का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को गति देना भी है. वन पदाधिकारी ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. होटल, परिवहन और गाइड जैसे क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा. प्रकृति की गोद में स्थित यह इको टूरिज्म हब रोहतास के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला है.

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच