गयाजी सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापेमारी, एक घंटे के सर्च में कुछ नहीं मिला

गयाजी सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापेमारी, एक घंटे के सर्च में कुछ नहीं मिला

गयाजी सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापेमारी एक घंटे के सर्च में कुछ नहीं मिला

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क: शनिवार तड़के सेंट्रल जेल में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त छापेमारी से हलचल मच गई. सुबह करीब साढ़े पाँच बजे एसडीएम किसलय श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम जेल के अंदर दाखिल हुई. टीम में डीएसपी, डीएसपी ट्रैफिक और रामपुर थाना पुलिस भी शामिल थी.

एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक घंटे तक विभिन्न वार्डों की गहन तलाशी ली गई. क़ैदियों के बैरकों, खुले क्षेत्रों और संवेदनशील हिस्सों की पड़ताल की गई. लेकिन हैरानी यह रही कि छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. न मोबाइल, न सिम, न कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस.

गौरतलब है कि जेल छापेमारी राज्य भर में चल रहे अभियान का हिस्सा थी, जिसमें अचानक कार्रवाई कर जेल प्रबंधन और बंदियों को अलर्ट किया जा रहा है. हालांकि गयाजी जेल के अंदर से कई बार मोबाइल से बातचीत और अपराधियों की बाहर से कनेक्टिविटी की चर्चाएँ सामने आती रहती हैं. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी छापेमारी टीम को कुछ नहीं मिला. इससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर फोन और नेटवर्क की बातें बाहर कैसे आती हैं और जब जांच होती है तो सब कुछ साफ-सुथरा क्यों मिलता है.

गौरतलब है कि गया सेंट्रल जेल में कई कुख्यात अपराधी और नक्सली बंद हैं. हाल ही में अतरी के पूर्व विधायक रंजीत यादव को भी यहीं भेजा गया है. इसके अलावा उत्तर बिहार के कुख्यात झा ग्रुप के गुर्गे भी इसी जेल में बंद हैं.

छापेमारी भले बिना बरामदगी के खत्म हो गई हो, पर सुरक्षा व्यवस्था और जेल के अंदरूनी सिस्टम को लेकर चर्चा जरूर तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय मंडल कारा में अचानक हुई छापेमारी मची अफरा-तफरी!

संबंधित सामग्री

बगोदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को किया गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को किया गिरफ्तार

गोविंदपुर पीओ से यूनियन एवं विस्थापित प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, भाष्टाचार व समस्याओं को लेकर हुई वार्ता

झारखंड

गोविंदपुर पीओ से यूनियन एवं विस्थापित प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, भाष्टाचार व समस्याओं को लेकर हुई वार्ता

DC ने किया पतरो नदी इंटक वेल एवं फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण, सुचारू पेयजलापूर्ति  करने को लेकर दिए सख्त निर्देश

झारखंड

DC ने किया पतरो नदी इंटक वेल एवं फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण, सुचारू पेयजलापूर्ति  करने को लेकर दिए सख्त निर्देश

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सिंह गिरफ्तार

झारखंड

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सिंह गिरफ्तार

बेंगाबाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर  

झारखंड

बेंगाबाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर