गोपालगंज के हनुमानगढ़ी में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास, किशोरी की तत्परता से टली अनहोनी

By : News11 Bharat
गोपालगंज के हनुमानगढ़ी में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास, किशोरी की तत्परता से टली अनहोनी

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  गोपालगंज से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई. हालांकि, पीड़िता की तत्परता और साहस के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की बताई जा रही है, जहाँ एक नाबालिग बच्ची ने साहस का परिचय देते हुए अपने साथ हुए जबरदस्ती के प्रयास की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बच्ची का बयान दर्ज कर जांच शुरू की गई.

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि नगर थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ी में एक मामला सामने आया, जिसमें एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक बच्ची के साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची का बयान दर्ज किया और जांच प्रारंभ की. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति बच्ची की पूर्व से पहचान में था और उससे बातचीत भी होती थी. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है. पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पीड़िता की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: हाईवा के विरोध सहित 24 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे तेतरिया खाड़ विस्थापित रैयतों के समर्थन में पहुंचे विधायक प्रकाश राम

संबंधित सामग्री

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर जोर

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी परिस्थिति में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

देवघर में शौर्य संपर्क मेला का शुभारंभ, भारत के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण 

देवघर में शौर्य संपर्क मेला का शुभारंभ, भारत के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण 

भारतीय सेना के ट्रिनिटी एरिया के तत्वावधान में झारखंड एवं बिहार सब एरिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय शौर्य संपर्क मेला का झारखंड के देवघर में शुभारंभ हुआ.

UP Rajya Sabha Election: सपा से धनराज परिमल नाथवानी और BJP से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

UP Rajya Sabha Election: सपा से धनराज परिमल नाथवानी और BJP से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश में सपा से धनराज परिमल नाथवानी और भाजपा से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.