संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
आरा/डेस्क: अल हाफिज कॉलेज, आरा के 208 इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं के भविष्य की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय न्यायालय द्वारा लिए गए निर्णय पर कॉलेज के सचिव और प्रिंसिपल ने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया है. कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम और प्रिंसिपल चुनमुन ने प्रेस वार्ता में बताया कि न्यायालय ने अच्छा फैसला लिया है . इससे छात्रों को राहत मिली है . बता दे की पिछले दिनों कॉलेज के बाहर हंगामा भी हुआ था. जिसमें कॉलेज प्रशासन की कोई गलती भी नहीं थी. इस संबंध में कॉलेज प्रशासन हाई कोर्ट पहुंच गया था जिसमें फैसला कॉलेज प्रशासन के पक्ष में आया.
यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, TRE 4 के तहत लगभग 46 हजार पदों की मिली अनुमति