राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
शेरघाटी/डेस्क: शेरघाटी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 500 लीटर महुआ घोल को विनष्ट किया. यह कार्रवाई श्रीरामपुर पंचायत के ग्राम नवादा और चिलिम पंचायत के महमदपुर गांव में की गई.
थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों गांवों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए रखा गया सामान एवं भारी मात्रा में तैयार महुआ घोल बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया, ताकि भविष्य में दोबारा महुआ शराब का निर्माण नहीं हो सके. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है.
कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर रूपा कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल था. थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: सीएम के जन्मदिन पर पौधरोपण, मंत्री का सख्त संदेश—‘नेम प्लेट कल ही लगे’, हरित बिहार और सहजन खेती पर दिया जोर