गुजरात की स्टील फैक्टरी में हादसा, गया के बीरू पासवान की दर्दनाक मौत, शव आते ही गांव में पसरा मातम

गुजरात की स्टील फैक्टरी में हादसा, गया के बीरू पासवान की दर्दनाक मौत, शव आते ही गांव में पसरा मातम

गुजरात की स्टील फैक्टरी में हादसा गया के बीरू पासवान की दर्दनाक मौत शव आते ही गांव में पसरा मातम

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी/डेस्क: बिहार के शेरघाटी के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झिकटिया के उरदाना गांव में उस समय मातम पसर गया, जब 28 वर्षीय बीरू पासवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की देर शाम गांव पहुंचा. बीरू की मौत 1 मार्च को गुजरात की एक स्टील फैक्टरी में हुए दर्दनाक हादसे में हो गई थी. जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में चीख-पुकार मची है और पूरे गांव का माहौल गमगीन है.

परिजनों का कहना है कि बीरू पासवान गुजरात में एक निजी स्टील फैक्टरी में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे. घटना के दिन फैक्टरी परिसर में भट्टी फटने की अफवाह फैल गई, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इसी दौरान घबराहट में बीरू लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे कूद गए. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बताया जाता है कि बीरू की शादी महज छह महीने पहले गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में हुई थी. उनकी पत्नी गर्भवती हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बेहतर आजीविका की तलाश में वे छठ पर्व के बाद गुजरात काम करने गए थे. किसी ने नहीं सोचा था कि रोजगार की तलाश उन्हें मौत के मुंह तक ले जाएगी. अब उनके माता-पिता, गर्भवती पत्नी और अन्य परिजनों का भविष्य अनिश्चितता में घिर गया है.

मंगलवार को जैसे ही एंबुलेंस से बीरू का शव गांव पहुंचा, सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े. हर आंख नम थी. महिलाओं की चीत्कार से माहौल और भी करुण हो उठा. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की.

घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया है. जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है. साथ ही गुजरात सरकार से भी आर्थिक सहयोग दिलाने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मजदूर रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, जहां उन्हें जोखिम भरे हालात में काम करना पड़ता है.

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि बिहार में ही स्थायी रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं, ताकि मजदूरों को पलायन न करना पड़े और इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. फिलहाल उरदाना गांव में मातम पसरा है और परिजन न्याय व मुआवजे की आस लगाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राजधानी में बड़ा हादसा: रूपसपुर कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग 

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी