शम्भू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: चर्चित अभिषेक हत्याकांड का भागलपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्वेदन कर दिया है. हत्यारा अभिषेक का मामा, संतोष कुमार पाया गया. दरअसल, 24 दिसंबर को नाथनगर थाना क्षेत्र में संतोष कुमार ने अपने भांजे अभिषेक कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि अभिषेक की गर्लफ्रेंड मेघा का मामा संतोष से अवैध संबंध था और इसी कारण संतोष ने अपने भांजे अभिषेक की हत्या की योजना बनाई.
बता दें कि, 26 दिसंबर को नाथनगर पुलिस ने राघोपुर दियारा से प्लास्टिक के बोरे में बंद अभिषेक का सर कटा शव बरामद किया था. इसके बाद से पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी. पुलिस ने हत्यारे मामा संतोष सहित तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़े: आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो एसी कोच जलकर राख