डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़
एक्सक्लूसिव

भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां

देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी और मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

By : Ark Sahuliyar
भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां

न्यूज़11 भारत 
भागलपुर/डेस्क:
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में होड़ मच गई. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी और मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला. भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं. पुलिस की कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
 

संबंधित सामग्री

पटना में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, छठ महापर्व के लिए मुस्लिम महिला बना रही मिट्टी के चूल्हे, बेच रही आम की लकड़ी

पटना में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, छठ महापर्व के लिए मुस्लिम महिला बना रही मिट्टी के चूल्हे, बेच रही आम की लकड़ी

पटना में छठ महापर्व के लिए मिट्टी का चूल्हा (शकीला खातून) एक मुस्लिम महिला बना रही हैं।

11 November 2026
सोनिया गांधी की किताब पर JDU का बयान, संजय झा ने कहा- 'नीतीश पर टिप्पणी...

सोनिया गांधी की किताब पर JDU का बयान, संजय झा ने कहा- 'नीतीश पर टिप्पणी...

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय झा ने सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है। 

11 November 2026
बिहार में महिला शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी, जानिए शिक्षा विभाग की पूरा प्लान

बिहार में महिला शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी, जानिए शिक्षा विभाग की पूरा प्लान

बिहार के स्कूलों में महिला शिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सख्त आदेश जारी किया गया है।

11 November 2026
अनंत सिंह ने खेसारी लाल को किया वीडियो कॉल, दिया बेटी की शादी का निमंत्रण 

अनंत सिंह ने खेसारी लाल को किया वीडियो कॉल, दिया बेटी की शादी का निमंत्रण 

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं।

11 November 2026
छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर से आनंद विहार के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रवाना

छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर से आनंद विहार के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रवाना

दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के त्योहारी मौसम में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।

11 November 2026