नवादा में प्रस्तावित ROB की दिशा में महत्वपूर्ण कदमअधिकारियों ने संयुक्त रूप से ...

नवादा में प्रस्तावित ROB की दिशा में महत्वपूर्ण कदमअधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया स्थल का निरीक्षण, अलाइनमेंट चिह्नित

नवादा में प्रस्तावित rob की दिशा में महत्वपूर्ण कदमअधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया स्थल का निरीक्षण अलाइनमेंट चिह्नित

अमन/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा रेलवे स्टेशन के निकट लंबे समय से प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) परियोजना अब गति पकड़ने लगी है. सोमवार 6 जनवरी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर, नवादा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, BSRDCL के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी नवादा तथा रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित ROB स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल के अलाइनमेंट को चिह्नित किया और संशोधित प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया.

यह कदम परियोजना के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भूमि अर्जन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है. नवादा शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है. विशेषकर व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है. प्रस्तावित ROB के निर्माण से शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ने में आसानी होगी और जाम से स्थायी निजात मिलेगी. इससे आसपास के गांवों की हजारों आबादी को भी लाभ पहुंचेगा.

पहले की जानकारी के अनुसार, इस ROB की अनुमानित लागत करीब 135 करोड़ रुपये है. इसका शिलान्यास 2024 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया था. भूमि अर्जन और तकनीकी संशोधनों के बाद अब निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है. स्थानीय लोगों ने इस निरीक्षण का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि परियोजना में अब कोई देरी नहीं होगी. जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की यह सक्रियता नवादा के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है. परियोजना पूरा होने पर शहर की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी. वही इस मौके पर अंचल अधिकारी दीपेश कुमार सहित तमाम अधिकारी उपस्थित हुए हैं,

यह भी पढ़ें: पलामू डीआईजी किशोर कौशल ने संभाला प्रभार, बोले- 'पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम करना पहली प्राथमिकता'

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच