छपरा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छपरा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छपरा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  सारण में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां शौच करने गयी एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ तीन बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 21 जनवरी को रात्रि करीब 11:30 बजे एक 17 वर्षीय किशोरी शौच करने के लिए घर से बाहर गयी थी, तभी तीन बदमाशों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर मूंह दबाकर किशोरी को अगवा कर लिया.

इस दौरान लड़की खुद को बचाने के लिए बदमाशों लड़ी भी लेकिन उसे जबरन ले गये और सुनसान जगह पर एक बथान में बारी-बारी से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बदमाशों के द्वारा बनाया गया. इस संबंध में पीड़िता के माँ ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पीड़िता की माँ ने आवेदन में कहा है कि लड़की शरीर पर कई जगह कटने और नोचने का निशान भी है.
तीनों लड़कों ने गमछा से मुंह बांध रखा था लेकिन इसी दौरान एक युवक के मूंह से गमछा हट गया जिसके बाद लड़की ने उसे पहचान लिया. जिसकी पहचान सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हफिजपुर गांव निवासी नारायण पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार पांडेय के रूप में की गयी है. दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल करने की धमकी दी है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पवन कुमार पांडेय और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर सहाजितपुर थाना पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का प्रयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 1 नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के निशानदेही पर 1 अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई.

शेष अभियुक्त की गिरफ्‌तारी हेतु छापेमारी जारी है. अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. जिस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर सहाजितपुर थाना कांड सं.-16/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

यह भी पढ़ें: सरस्वती पूजा को लेकर धनबाद जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी के निर्देश पर पंडालों का व्यापक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन