सहरसा में मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला रेतकर हत्या का लगाया आरोप

सहरसा में मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला रेतकर हत्या का लगाया आरोप

सहरसा में मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत परिजनों ने गला रेतकर हत्या का लगाया आरोप

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क: सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मकान निर्माण के दौरान काम कर रहे एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. मृतक के परिजनों ने निजी मकान मालिक के रिश्तेदारों पर गला रेतकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

मृतक की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड संख्या–3, अदा टोला निवासी सियाराम शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र शंकर शर्मा के रूप में हुई है. शंकर शर्मा पेशे से राजमिस्त्री थे और वर्षों से मकान निर्माण कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे. वह दो भाइयों में छोटे थे और उनके दो पुत्र हैं.

मृतक के बड़े पुत्र मिथिलेश शर्मा ने बताया कि उनके पिता चैनपुर गांव निवासी समीर झा के मकान निर्माण का ठेका लेकर पिछले डेढ़ महीने से काम कर रहे थे. इस दौरान मकान के ढांचे में बदलाव को लेकर मकान मालिक पक्ष से पिछले 15 दिनों से विवाद चल रहा था, जिस कारण कुछ समय के लिए काम भी बंद रहा था.

गुरुवार को शंकर शर्मा मजदूरों के साथ काम पर गए थे. दोपहर बाद अचानक परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि शंकर शर्मा का गला कटा हुआ था और खून बह रहा था, जिसके आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है. वहीं अन्य मजदूरों का कहना है कि वे ईंट लाने गए थे और लौटने पर शंकर शर्मा को मृत अवस्था में पाया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सहरसा में बंद कमरे से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

संबंधित सामग्री

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन