नवादा में AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त, एक गिरफ्तार,रजौली के जंगल से अ...

नवादा में AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त, एक गिरफ्तार,रजौली के जंगल से असामाजिक तत्वों के लेवी वसूली का खुलासा

नवादा में ak-47 सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त एक गिरफ्ताररजौली के जंगल से असामाजिक तत्वों के लेवी वसूली का खुलासा

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से AK-47 राइफल, दो अन्य राइफलें, भारी मात्रा में कारतूस और वर्दी बरामद की है. यह कार्रवाई जंगलों में मजदूरों से हथियार के बल पर खाना छीनने और ठेकेदारों से लेवी वसूलने की सूचना के बाद की गई.

 पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. इस टीम में थानाध्यक्ष और विशेष कार्य बल के पुलिस व उनकी टीम शामिल थी. शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन की गई. एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि 

गठित टीम ने 12 मार्च 2026 को मानवीय खुफिया जानकारी और सटीक सूचना के आधार पर ग्राम डेलवा में छापेमारी की. इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद, अभियुक्त के घर से लगभग 20 मीटर पश्चिम में एक आम के पेड़ के पास से एक AK-47 राइफल (जो आर्म्स रूल्स 2016 और आर्म्स एक्ट 1959 के तहत प्रतिबंधित बोर की है), दो 315 बोर राइफलें, AK-47 के 21 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमोफ्लाइज वर्दी जब्त की गई.

गिरफ्तार अभियुक्त को जब्त हथियारों के साथ थाना परिसर लाया गया. गहन पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 315 बोर राइफल के 10 अतिरिक्त कारतूस भी बरामद किए गए.

अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे अपने संगठन के साथ मिलकर हथियार का भय दिखाकर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों और अन्य लोगों से लेवी वसूलते थे. पुलिस का दबाव बढ़ने के कारण उन्होंने इन हथियारों को यहां छिपाकर रखा था.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत कुमार (उम्र 31 वर्ष), पिता बालेश्वर यादव, ग्राम डेलवा, थाना रजौली, जिला नवादा के रूप में हुई है. बरामद किए गए सामानों में एक AK-47 राइफल, दो 315 बोर राइफलें, 315 बोर राइफल के 10 कारतूस, AK-47 के 21 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमोफ्लाइज वर्दी शामिल हैं.

इस मामले में रजौली थाना में कांड संख्या 158/26, दिनांक 13 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है. पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय