गोपालगंज में दिनदहाड़े गोलीकांड! बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज में दिनदहाड़े गोलीकांड! बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज में दिनदहाड़े गोलीकांड बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  गोपालगंज से कल देर शाम सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान नेरुई गांव निवासी 30 वर्षीय कृष्णा सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने बाइक से कहीं जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष सहित एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें.

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी, आपराधिक विवाद सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. वहीं इस पूरे मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

मृतक की पहचान कृष्णा सिंह के रूप में हुई है, जो नेरुई गांव का निवासी था. पुलिस द्वारा मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. जल्द ही मामले का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: सहरसा में दर्दनाक हादसा: लापता किशोर का पोखर में मिला शव, सदमे में दादा की भी मौत

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

झारखंड

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार