तीन बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग और कर्ज़ के दबाव में दी जान, बहादुरपुर में फं...

तीन बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग और कर्ज़ के दबाव में दी जान, बहादुरपुर में फंदे से झूलकर की आत्महत्या

तीन बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग और कर्ज़ के दबाव में दी जान बहादुरपुर में फंदे से झूलकर की आत्महत्या

न्यूज11भारत
रांची/डेस्कः- 
 बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लोहारसारी मोहल्ले में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. अंकित कुमार (तीन बच्चों के पिता) ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.सूचना मिलते ही बहादुरपुर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से जांच करवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया.

मृतक की पत्नी ममता देवी ने बताया कि वे लोग नानी घर बहादुरपुर में ही रहते हैं. पांच दिन पहले वह अपने ससुराल कटका बच्चे का आधार कार्ड बनवाने गई थीं. रात में पति से मोबाइल पर बात हुई थी, लेकिन सुबह कॉल करने पर फोन बंद मिला.

चिंतित होकर जब उन्होंने पति के दोस्त संतोष को फोन किया, तो उन्होंने संपर्क करवाने की बात कही. लेकिन कुछ देर बाद ही संतोष ने सूचना दी आप लोग बच्चों और माता-पिता के साथ जल्दी आ जाइए.यह सुनते ही ममता देवी घबराकर मौके पर पहुंचीं, जहां उन्हें पति का शव फंदे से झूलता मिला.पत्नी ममता ने बताया कि मृतक अंकित का बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा मुस्लिम महिला रुखसाना से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. महिला पर लाखों रुपये लेने का भी आरोप लगाया गया है.

अंकित अक्सर परिजनों से कहता था कि वह उस महिला से शादी करेगा, जबकि उसके तीन बच्चे बेटियां और एक बेटा पहले से हैं. पत्नी के अनुसार हमने समझाया था कि बच्चों की शादी की उम्र हो रही है, ऐसे में वह इस तरह की हरकत न करें लेकिन वह उस महिला के चक्कर में पूरी तरह पड़ चुके थे.

इसके अलावा मृतक ने सोनाटा फाइनेंस कंपनी से 40,000 रुपये का लोन भी ले रखा था, जिसके दबाव से वह पिछले कई दिनों से तनाव में था.परिजनों का आरोप है कि कर्ज़, प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव ने अंकित को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया.पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. कहा गया है कि एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.


ये भी पढ़ेंः- Jharkhand Weather : झारखंड में अगले तीन दिन बढ़ेगा पारा, फिर गिरेगा ठंड, कोहरा छाए रहने की संभावना


 

संबंधित सामग्री

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

झारखंड

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत
‎

बिहार

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत ‎

‎भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश