दिल्ली कोर्ट के आदेश पर भभुआ में नकली पानी फैक्ट्री पर छापेमारी, 70 लाख का माल जब्त

दिल्ली कोर्ट के आदेश पर भभुआ में नकली पानी फैक्ट्री पर छापेमारी, 70 लाख का माल जब्त

दिल्ली कोर्ट के आदेश पर भभुआ में नकली पानी फैक्ट्री पर छापेमारी 70 लाख का माल जब्त

अजीत कुमार/न्यूज11  भारत

कैमूर/डेस्क:  कैमूर जिले के भभुआ वार्ड 25 ददरा रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर शनिवार शाम 5 बजे बड़ी छापेमारी हुई. फैक्ट्री में मशहूर क्लियर कंपनी के नाम पर नकली पानी 'क्लियर प्लस कॉपर' के नाम से बनाया और बेचा जा रहा था.

छापेमारी में करीब 60 से 70 लाख रुपये का माल बरामद किया गया. मौके से भारी मात्रा में बोतलें और स्टीकर भी जब्त किए गए, जिनकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है. पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री को सील कर दिया गया.

कार्रवाई के दौरान कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी और उनकी चार सदस्यीय टीम, कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा और भभुआ थाना पुलिस मौजूद रहे.

एनर्जी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर विवेकानंद ओझा ने बताया कि एक साल पहले कंपनी को सूचना मिली थी कि भभुआ के वार्ड 25 ददरा रोड में क्लियर ब्रांड के नाम से नकली पानी बेचा जा रहा है. नकली पानी को कम दाम पर बेचकर असली क्लियर कंपनी के उत्पाद को दबाया जा रहा था और लोगों को गुमराह किया जा रहा था.

इसके बाद कंपनी ने दिल्ली कोर्ट में केस दर्ज कराया था. एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर यह छापेमारी हुई. फैक्ट्री मंजू देवी के नाम से पंजीकृत थी और धीरज इंटरप्राइजेज के नाम से चलाई जा रही थी. छापेमारी में बोतल, स्टीकर और तैयार माल समेत कुल 70 लाख का सामान जब्त कर फैक्ट्री सील कर दी गई.

यह भी पढ़ें: शिवगंज मेले से लौट रहे तीन युवक हादसे के शिकार, NH-19 किनारे अनियंत्रित होकर गिरी बाइक

संबंधित सामग्री

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

झारखंड

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

प्रखंड सभागार में जेंडर रिसोर्स सेंटर की बैठक, महिलाओं-बच्चों के शोषण की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति बनी

झारखंड

प्रखंड सभागार में जेंडर रिसोर्स सेंटर की बैठक, महिलाओं-बच्चों के शोषण की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति बनी

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी