150 रुपये के बकाया को लेकर जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

150 रुपये के बकाया को लेकर जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

150 रुपये के बकाया को लेकर जानलेवा हमला तीन लोग गंभीर रूप से घायल

शम्भू भगत/न्यूज़11 भारत 
भागलपुर/डेस्क:
भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराचोंकी गांव में महज ₹150 के बकाया को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायलों की पहचान शिवनारायण पासवान, उनके पुत्र सूरज कुमार पासवान तथा बिहारी लाल कुमार (पिता– विजय मंडल) के रूप में की गई है. सभी घायल गोरा चक्की गांव, थाना कजरैली, जिला भागलपुर के निवासी हैं.

जानकारी के अनुसार, गांव में ही शिवनारायण पासवान की चाय–सिगरेट की दुकान है. इसी गांव के एक ही परिवार के करीब 10 से 15 लोग एक साथ दुकान पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर शिवनारायण पासवान व उनके परिवार के बच्चों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में सभी को गंभीर चोटें आईं. पीड़ित परिवार का कहना है कि इस हमले का कारण ₹150 का बकाया है. बताया गया कि इसी विवाद को लेकर तीन महीने पहले भी कजरैली थाना में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने दोबारा इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नशा बरामद, पौने चार किलो अफीम खपाने की नीयत से रांची पहुंचा आरोपी धराया 

संबंधित सामग्री

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

झारखंड

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

झारखंड

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा