छपरा में बागीचा में आम के पेड़ से लटकती हुई मिली लाश

छपरा में बागीचा में आम के पेड़ से लटकती हुई मिली लाश

छपरा में  बागीचा में आम के पेड़ से लटकती हुई मिली लाश

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलपुरा गांव स्थित अंधरी बागीचा में एक युवक का शव गमछा के सहारे आम के पेड़ से लटकते हुए पाया गया. यह देखकर गांव में सनसनी फैल गई. 

जिसके बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये. वहीं सूचना के बाद डोरीगंज थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान हेतु 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना पर डोरीगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ की.

वहीं शव की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराई गई लेकिन  पहचान नहीं पाई है. जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर सबूत एकत्रित करने हेतु मुजफ्फरपुर से एस एफ एल की टीम बुलाई और टीम ने जांच प्रारंभ की . समाचार प्रेषण तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जिसको लेकर गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि युवक के द्वारा आम के पेड़ पर चढ़कर खुद से गमछे के सहारे फांसी लगाई गई होगी.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में हार की समीक्षा बैठक में कांग्रेस की सूई 'वोट चोरी' पर ही अटकी रही

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का