शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर के तिलकामाझी थाना क्षेत्र स्थित सरकारी बस डिपो में खड़ी एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी और डिपो परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. दमकल की चार बड़ी गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया.हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: 40 लाख की 206.29 ग्राम हीरोइन के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार,एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी