वैशाली जिले के चांदपुरा में ईंट-भट्ठा चिमनी में हुआ ब्लास्ट, आधे दर्जन लोग घायल

वैशाली जिले के चांदपुरा में ईंट-भट्ठा चिमनी में हुआ ब्लास्ट, आधे दर्जन लोग घायल

दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया पीएमसीएच

वैशाली जिले के चांदपुरा में ईंट-भट्ठा चिमनी में हुआ ब्लास्ट आधे दर्जन लोग घायल

न्यूज11  भारत

वैशाली/डेस्क:  बिहार के हाजीपुर में, ईंटा-भट्ठा चिमनी में  ब्लास्ट हुआ है. इस हादसे में चिमनी मैनेजर सहित तीन लोग बुरी तरह से झुलसे गये हैं. तीनों जख्मी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति नाजुक बनी हुई है.  दरअसल , हाजीपुर के चांदपुर में स्थित किंग नाम के ईंट-भट्ठा में आज पूजा-पाठ के साथ भट्ठे में आग लगाई गई ताकि ईंट तैयार किया जा सके, लेकिन कुछ ही देर में चिमनी के 80 फीट ऊंचा बम्मा ब्लास्ट कर गया , जिसमें तीन लोग झुलस गए और ईंट से दब गए.

किसी तरह तीनों को बाहर निकल गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग चिमनी के पास इकट्ठा हो गये. बिदुपुर थाना पुलिस भी पहुंच कर घटना का जायजा ले रही है. चेमनी मालिक ने बताया कि आज जब चिमनी फूंकी गई थी, आग लगाने के दौरान डीजल का प्रयोग किया गया था, कुछ ही देर बाद वह ब्लास्ट कर गया. इस घटना में दो फायरमैन और एक मैनेजर जख्मी हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, हादसे में लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. जख्मी दो फायरमैन हैं जो इलाहाबाद के रहने वाले हैं और एक स्थानीय मैनेजर है.

यह भी पढ़ें: 5 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी चढ़ा निगरानी के हत्थे, सरकार की सख्ती के बाद भी नहीं बदल रहे कर्मचारी

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच