पोलो मैदान में क्रिकेट खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पोलो मैदान में क्रिकेट खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पोलो मैदान में क्रिकेट खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की मौत सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दिवाकर कुमार/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क:  शनिवार की शाम करीब 5 बजे किला परिसर स्थित पोलो मैदान में क्रिकेट खेल रहे 14 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी विश्वनाथ आनंद के 14 वर्षीय पुत्र शिवानंद गुप्ता अपने दोस्तों के साथ पोलो मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. खेल के दौरान वह अचानक ग्राउंड पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. पहले तो साथियों को लगा कि वह चक्कर खाकर गिरा है, लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रमन कुमार ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां शिवानंद के शव को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. अस्पताल परिसर में भी गमगीन माहौल बना रहा. पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोग किशोर की असमय मौत से स्तब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: पार्सल कंपनी के डिलीवरी वाहन के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल