कदल के जंगल से 8.050 किलो अफीम का तरल लेटेक्स बरामद, एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कदल के जंगल से 8.050 किलो अफीम का तरल लेटेक्स बरामद, एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कदल के जंगल से 8050 किलो अफीम का तरल लेटेक्स बरामद एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी/डेस्क: धनगाई सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने धनगई थाना क्षेत्र के कदल गांव के घने जंगल में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है. तलाशी अभियान के दौरान दो पीले कंटेनरों में रखा 8.050 किलोग्राम अफीम का तरल लेटेक्स (ओपियम लिक्विड लेटेक्स) बरामद किया गया.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के कार्यवाहक कमांडेंट (द्वितीय कमान अधिकारी) रविशंकर कुमार के निर्देशन में ‘ई’ समवाय धनगई के सहायक कमांडेंट गुलशन कुमार थापा के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई. एसएसबी की टीम ने धनगई थाना पुलिस के साथ मिलकर ग्राम कदल, पोस्ट बुमेर, थाना धनगई के जंगलों में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया.

तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए दो पीले कंटेनरों से कुल 8.050 किलोग्राम अफीम का तरल लेटेक्स बरामद किया गया. बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा इसे छिपाकर रखा गया था. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि 29वीं वाहिनी की ओर से धनगई और डुमरिया क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है, ताकि नक्सलियों को होने वाली आर्थिक फंडिंग पर रोक लगाई जा सके. बरामद किए गए प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धनगई थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.

यह भी पढ़ें: खेत में पटवन करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगने से मौत

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर