Bridge In Bihar: बिहार के इन जिलों में बनेंगे 6 पीपा पुल, जानिए बनाने का मकसद

Bridge In Bihar: बिहार के इन जिलों में बनेंगे 6 पीपा पुल, जानिए बनाने का मकसद

कच्ची दरगाह पटना में 943.3 मीटर में पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी। जिन जगहों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गयी है, वहां जल्द निर्माण शुरू होगा।

bridge in bihar बिहार के इन जिलों में बनेंगे 6 पीपा पुल जानिए बनाने का मकसद

पीपा पुल |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के तीन जिलों में पीपा पुल बनाने की तैयारी की जा रही है। यह योजना परिवहन विभाग के जल परिवहन द्वारा बनाई गई है। स्थानीय स्तर पर छोटे व्यापार आदि को बढ़ावा देने के लिए पटना, भोजपुर, वैशाली जिला में गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए जल परिवहन विभाग द्वारा जगह की भी पहचान की जा चुकी। इसमें पटना में चार, भोजपुर और वैशाली जिला में एक-एक पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। जल परिवहन विभाग ने मौजमपुर भोजपुर के लिए टेंडर निकाल कर कार्य भी शुरू कर दिया है।

जल्द जारी होगा टेंडर

चकौशन वैशाली के साथ पटना में गंगा नदी पर बनने वाले तीन पीपा पुल के लिए टेंडर का काम प्रगति पर है। कच्ची दरगाह पटना में 943.3 मीटर में बनने वाले पीपा पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जिन जगहों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है, वहां निर्माण जल्द शुरू होगा। गंगा पर बनने वाले पीपा पुल के लंबाई का निर्धारण भी कर दिया गया है। मौजमपुर भोजपुर में सबसे लंबा 1034 मीटर में पीपा पुल बनाया जाएगा।

इन जगहों पर गंगा नदी में होगा निर्माण

  • जगह - कुल लंबाई
  • मौजमपुर (भोजपुर) - 1034 मीटर
  • चकौशन (वैशाली) - 935 मीटर
  • दानापुर (पटना) - 972 मीटर
  • ग्यासपुर (पटना) - 924 मीटर
  • कच्ची दरगाह (पटना) - 943 मीटर
  • कच्ची दरगाह (पटना) - 943.3 मीटर

पीपा पुल बनाने का मकसद

  • गंगा नदी के दोनों ओर बसे लोगों को जोड़ता है, इससे नाव पर निर्भरता कम होती है।
  • गंगा के बाढ़ क्षेत्र में किसान पुल से खाद, बीज और ट्रैक्टर लेकर खेतों तक पहुंच सकते हैं।
  • बड़े पुल पर जाम की स्थिति में ये पीपा पुल ही छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता होता है।
  • यह पुल स्थानीय लोगों को व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाता है।
     

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।