नवादा में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मुख्यालय डीएसपी निशु मनीष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

नवादा में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मुख्यालय डीएसपी निशु मनीष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

नवादा में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार मुख्यालय डीएसपी निशु मनीष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मुख्यालय डीएसपी निशु मनीष ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9 पन्नों की कस्टमर डेटा शीट जब्त की गई है.

पुलिस को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झौर स्थित मुर्गा फार्म के पास कुछ अपराधियों के इकट्ठा होकर साइबर धोखाधड़ी करने की सूचना मिली थी. इस सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

गठित टीम ने तत्काल उक्त स्थान पर छापेमारी की. इस दौरान ग्राम झौर से 5 अभियुक्तों को और ग्राम गौड़ापार से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें एक विधि विरुद्ध किशोर भी शामिल है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9 पन्नों की कस्टमर डेटा शीट बरामद की गई. सभी जब्त सामानों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

थाना परिसर में लाई गई गिरफ्तार अभियुक्तों से सघन पूछताछ की गई. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों से विभिन्न प्रकार के लोन का प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों को ठगते थे. वे कस्टमर डेटा और फेसबुक से नंबर लेकर लोगों को फोन करते थे.

लोगों का विश्वास जीतने के लिए, इनमें से कोई बैंक मैनेजर तो कोई अन्य स्टाफ बनकर बात करता था. जब कोई ग्राहक उनकी बातों पर विश्वास कर लेता था, तो वे उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक आदि की मांग करते थे और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे.

सभी अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया है. इसके बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार (पिता शत्रुधन तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), शंभू कुमार (पिता स्व० योगेन्द्र तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), फंटुश कुमार (पिता स्व० योगेन्द्र तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), विकास कुमार (पिता इन्द्रदेव प्रसाद, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), रोहित कुमार (पिता गोरेलाल तांती, ग्राम आंती, थाना कादिरगंज, वर्तमान पता सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), रविरंजन कुमार (पिता रामबली पासवान, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), अमर कुमार (पिता महावीर मांझी, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), सुमित राज (पिता नरेश रविदास, ग्राम गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), लालू कुमार (पिता सकिन्द्र मांझी, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज) और चंदन कुमार (पिता सुधीर प्रसाद, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज) शामिल हैं. एक विधि विरुद्ध किशोर भी बरामद किया गया है.

कुल बरामदगी में 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9 पन्नों की कस्टमर डेटा शीट शामिल है.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री

संबंधित सामग्री

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

दरभंगा में संजय सरावगी का दावा: पश्चिम बंगाल में इस बार बनेगी बीजेपी की सरकार

राजनीति

दरभंगा में संजय सरावगी का दावा: पश्चिम बंगाल में इस बार बनेगी बीजेपी की सरकार

दरभंगा में संजय सरावगी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने टीएमसी और ममता बनर्जी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ