दो मासूमों से छिन गई मां, घर में सो रही महिला की गले पर चाकू मारकर हत्या, जमीन व...

दो मासूमों से छिन गई मां, घर में सो रही महिला की गले पर चाकू मारकर हत्या, जमीन विवाद बना वारदात की वजह

दो मासूमों से छिन गई मां घर में सो रही महिला की गले पर चाकू मारकर हत्या जमीन विवाद बना वारदात की वजह

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवा वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. जहां घर में सो रही 28 वर्षीय महिला रौशनी कुमारी, पति छैला बिहारी, की अज्ञात हमलावरों ने गले में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात घर में घुस गए और सो रही महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय घर में मौजूद पति किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा. इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया.

प्राथमिक जांच में सरकारी जमीन को लेकर गोतिया (परिवार के लोगों) के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की बात सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि इसी जमीन विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मुकेश ठाकुर ने बताया कि सरकारी जमीन विवाद का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं और लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार की जगह निशांत पहुंचे गांधी मैदान, देश वासियों को दी ईद की बधाई

संबंधित सामग्री

पलामू का बेलहारा पुल जर्जर, मडरा रहा बड़ा खतरा, ​पिलरों में आईं गहरी दरारें, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणो में भारी रोष

झारखंड

पलामू का बेलहारा पुल जर्जर, मडरा रहा बड़ा खतरा, ​पिलरों में आईं गहरी दरारें, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणो में भारी रोष

1.50 किलोग्राम गांजा की तस्करी मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

झारखंड

1.50 किलोग्राम गांजा की तस्करी मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी पति फरार, इलाके में दहशत का माहौल

झारखंड

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी पति फरार, इलाके में दहशत का माहौल

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

झारखंड

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात