Wednesday, Jul 23 2025 | Time 00:54 Hrs(IST)
झारखंड


50 वर्ष की उम्र में 50 किमी दौड़ में खलारी सीसीएल कर्मी अमोल कांत मिश्रा ने किया कमाल

मास्टर्स एथलीट में दूसरे स्थान पर रहकर झारखंड का नाम किया रोशन
50 वर्ष की उम्र में 50 किमी दौड़ में खलारी सीसीएल कर्मी अमोल कांत मिश्रा ने किया कमाल

न्यूज़11 भारत


बुढ़मू/डेस्क: दिल में जज्बा हो और कुछ करने की ज़िद हो तो असंभव कुछ भी नहीं है,इस कथन को चरितार्थ किया है खलारी, डकरा के सीसीएलकर्मी 50 वर्षीय अमोल कांत मिश्रा ने मिश्रा पिछले सप्ताह लोनावाला में आयोजित  मास्टर्स एथलीट के 50 किमी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रौशन किया है. मिश्रा की इस उपलब्धि ने इसी वर्ष चेन्नई में आयोजित होनेवाले एशियन गेम्स केलिये भी उम्मीदें बढ़ा दिया है.


सम्मान समारोह आयोजित---अमोल कांत मिश्रा की इस उपलब्धि पर मोरहाबादी रांची में मास्टर्स एथलीट एशोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें बधाई दिया गया साथ ही ऐशियन गेम्स को लेकर शुभकामनाएं दीं गयीं.मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड मास्टर्स एथलीट एशोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह व महासचिव तीन बार के गोल्ड मेडल विजेता संजीव तोमर ने अमोल कांत को बधाई देते हुए कहा की इस 50 की उम्र में 50 किमी की दौड़ आम बात नहीं है.दौड़ के दौरान खराब पक्की कच्ची सड़कें,पहाड़ नाले बाधा बनते हैं जिनकी चुनौतियों को स्वीकारते हुए जिस प्रकार मिश्रा ने राज्य व सीसीएल का नाम रौशन किया है ,उनका यह जज़्बा सैल्यूट का हकदार है.उन्होंने राज्य सरकार से मास्टर्स एथलीट को प्रोत्साहन देने की मांग किया.सम्मान समारोह में देश, विदेश के खिलाड़ियों के अलावे जेएससीए मेंबर विभूति कुमार,रांची के पूर्व मेयर अशोक कुमार सिंह, ईश्वर चंद्र सिंह, विनोद दुबे, जीतू तिर्की, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे.


यह भी पढ़ें: कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र में लकड़ी लदे पिकअप वाहन के साथ एक बोलेरो एवं पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


 


अधिक खबरें
1 अगस्त से आहूत झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए मंत्रियों को बांटे गये काम
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 11:05 PM

झारखंड का विधानसभा सत्र आगामी 1 अगस्त से आहूत है, इस विधानसभा सत्र के लिए राज्य के मंत्रियों के बीच उनके कार्यों का बंटवारा कर दिया गया. मंत्रियों को बांटे गये कार्य इस प्रकार हैं-

झारखंड सचिवालय सेवा के प्रशाखा अधिकारियों तबादला, अधिसूचना जारी
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:45 AM

झारखंड सचिवालय सेवा अंतर्गत प्रशाखा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. मंगलवार को विभागीय स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसकी सूची निम्न प्रकार है-

चाय दुकान के संचालक को अचानक हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला, हुए घायल
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:26 PM

बरमसिया ओपी क्षेत्र के हाबुली मोड़ पर चाय दुकान के संचालक इसी ओपी क्षेत्र के अड़ीता गांव निवासी 55 वर्षीय मिठू सिंह पर हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर घायल की गया है. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी में इलाज के लिए पहुंचाया गया. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. जब घायल अपने दुकान पर था. इसी क्रम में पहुंचे कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर बहस करते हुए उसपर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मिठू के सिर समेत अन्य अंगों पर गंभीर चोट लगी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनक्यारी जाने के क्रम में पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी को घटना की जानकारी मिट्ठू सिंह ने दिया.

झारखंड के विकास को लेकर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठकें, पर्यटन और उच्च शिक्षा सकारात्मक संवाद
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:22 PM

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य के विकास समेत कई मुद्दों पर दिल्ली में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाक़ात की और उनके साथ सार्थक संवाद भी किया. मंत्री ने इन बैठकों में पर्यटन, शहरी आधारभूत ढांचा तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखाव

बोकारो स्टील प्लांट बड़ा हादसा, मजदूर काम करते समय लोको चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल, कटा हाथ
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 9:58 PM

बोकारो स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे में मजदूर का बाया हाथ कट गया है. SMS -1 में काम के दौरान यह हादसा हुआ. घायल मजदूर स्वास्तिक इंटरप्राइजेज में काम करता था. वह लोको को डी कपल कर रहा था. इसी दौरान उस पर लोको उस पर चढ़ गया. ठेका मजदूर का नाम