देश-विदेश

इस साल कब मनाई जाएगी देव दिवाली, जानें सही तिथि और दीप जलाने का शुभ मुहूर्त..

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क:  दिवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली  मनाई जाती है. हिन्दू धर्म में देव दीपावली का बहुत ही खास महत्व हैं. यह हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता हैं. देव दीपावली को प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है. यह दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाई जाती है.

वाराणसी में देव दीपावली का भव्य आयोजन

देव दीपावली का यह पर्व देश भर में बड़े धूम धाम से मनाया जाता हैं.  खासतौर पर यह त्यौहार वाराणसी में और गुजरात के कुछ हिस्सों में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.  देव दीपावली के दिन वाराणसी का गंगा घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठते हैं.  

ऐसा मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं और गंगाघाट पर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस दिन दीप जलाने की परंपरा है. लोग इस शुभ दिन पर दीपदान  करते हैं. और देव दिवाली पर वाराणसी में अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. देव दीपावली महोत्सव की मुख्य परंपरा चंद्र दर्शन पर मनाई जाती है. गंगा नदी और देवी देवताओं के सम्मान में, गंगा नदी के सभी घाट यानी रवि घाट से लेकर राज घाट तक, को छोटे-छोटे दीयों (मिट्टी के दीयों) से सजाया जाता है. इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनने लिए हजारों भक्त पवित्र शहर का भ्रमण करते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवतागण पृथ्वी पर दिवाली मनाने आते हैं. ऐसा लगता है, मानो भगवान शिव साक्षात काशी में दिवाली मना रहे हों. 

 शुभ मुहूर्त 

इस बार कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर 2025 को रात 10:36 मिनट पर शुरू हो रही है. और इसका समापन 5 नवंबर को शाम 6 :48 मिनट पर होगा. ऐसे में देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा. वहीं, देव दीपावली को पूजा और आरती का वक़्त संध्याकाल 05:15 मिनट से 07:50 तक रहेगा.