दुनिया का पहला Heat-Sensitive फोन! जो खुद बदलता है रंग.. Realme 15 Pro 5G Game of Thrones एडिशन लॉन्च
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: Realme ने भारत में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है, जो टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन इनोवेशन का भी शानदार उदाहरण हैं. कंपनी ने नया Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition लॉन्च किया है और यह दुनिया का पहला ऐसा फोन है, जिसका बैक पैनल हीट लगने पर अपना रंग खुद बदल लेता हैं.
हीट से बदलता है फोन का कलर Realme का यह नया फोन Warner Bros के साथ साझेदारी में तैयार किया गया हैं. इसमें हीट सेंसिटिव कलर चेंजिंग बैक पैनल दिया गया हैं. जैसे ही फोन गर्म होता है, इसके बैक पर मौजूद ब्लैक पार्टिकल्स रेड कलर में बदल जाते हैं. यह फीचर इसे अब तक के सभी स्मार्टफोनों से अलग बनाता हैं.
कीमत और ऑफर्स Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition सिर्फ एक वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया हैं. इसकी कीमत 44,999 रूपए रखी गई हैं. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 3,000 रूपए तक का बैंक डिस्काउंट दे रही हैं. वहीं क्रेडिट कार्ड EMI पर भी 3,000 रूपए की अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा.
डिस्प्ले और डिजाइन फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता हैं. इसे Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया हैं. इसकी मोटाई केवल 7.84mm है, जिससे फोन पतला और प्रीमियम फील देता हैं.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर और Adreno 722 GPU से लैस हैं. इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता हैं.
कैमरा सेटअप कैमरा लवर्स के लिए इस फोन में शानदार सेटअप दिया गया है:
- 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (4K 60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट)
- फ्रंट पर 50MP OV50D सेंसर, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती हैं.
पावर और बैटरी फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 80W सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं. साथ ही इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी हैं.