टेक वर्ल्ड

भारत के स्कूलों में 2026 से शुरू होगी AI पढ़ाई, तीसरी क्लास के छात्र भी होंगे तकनीकी स्किल्स में माहिर

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: अप्रैल 2026 से देशभर के स्कूलों में नई पढ़ाई की शुरुआत होने जा रही हैं. शिक्षा मंत्रालय ने तीसरी क्लास से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना तैयार कर ली हैं. इसका मकसद बच्चों में तकनीकी कौशल बढ़ाना और उन्हें भविष्य की नौकरी के लिए तैयार करना हैं.

तीसरी क्लास से AI सीखना होगा अनिवार्य स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि अगले वर्ष से सभी राज्यों के स्कूलों में तीसरी क्लास के छात्रों के लिए AI का करिकुलम तैयार किया जाएगा. अभी तक यह विकल्प केवल सीबीएसई के स्कूलों में आठवीं कक्षा से उपलब्ध था. नए सत्र के साथ ही हर स्कूल के छात्र AI की बुनियादी जानकारी सीख सकेंगे.

शिक्षकों के लिए पायलट प्रोजेक्ट सरकार ने अपने शिक्षकों के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करते हुए शिक्षण सामग्री तैयार करने का पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया हैं. इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीक में प्रशिक्षित करना और बच्चों को रोचक तरीके से AI सिखाना हैं.

स्किल इंडिया इकोसिस्टम में नई पहल केंद्र सरकार AI, वर्चुअल रियलिटी और मिक्स्ड रियलिटी जैसी तकनीकों को स्किल इंडिया इकोसिस्टम में शामिल करके छात्रों को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार कर रही हैं. 2019 में CBSE स्कूलों में AI की शुरुआत हुई थी और 2024-25 के सत्र में करीब 8 लाख छात्रों ने 9वीं-10वीं में AI विकल्प चुना.

यह भी पढ़े: मुझ जैसी अभागन कोई और न बने.. करवा चौथ पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी रखा व्रत