रणधीर वर्मा ट्रॉफी में खूंटी को 155 रनों से पराजित कर टीम सिमडेगा पहुंची सेमीफाइनल में
आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: खेल की नगरी सिमडेगा के धुरंधरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सिमडेगा की माटी में खेल के जुनून का अंडर करंट दौड़ता है. जिसे छूकर सिमडेगा के बच्चे मैदान फतह कर लेते है.
धनबाद के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में सिमडेगा की सीनियर क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 10 विकेट खोकर 219 रन बनाए. सिमडेगा की तरफ से सबसे अधिक 50 रन हर्ष कुमार ने बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए खूंटी की टीम 13 ओवर में महज 64 रनों में सिमट गई. सिमडेगा की तरफ से सबसे अधिक 06 विकेट जयप्रकाश यादव ने लिए. इस तरह खूंटी की टीम को 155 रनों से करारी शिकस्त देकर सिमडेगा की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 10 फरवरी को और फाइनल मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा.
टीम सिमडेगा की जीत पर जेएससीए बोर्ड सदस्य श्रीराम पुरी, राजेश शर्मा, सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजय पूरी सहित एसोसिएशन के तौकीर उस्मानी, शशि मिश्रा, अनूप प्रसाद, आशीष शास्त्री, सुहैब शाहिद, प्रेम गिरी, तसु, सुनील कुमार, सुनील सहाय, सुशील श्रीवास्तव, कमल शर्मा, दिलीप तिर्की, दीपक अग्रवाल, अनिल कुंडलना, सफीक खान, समी आलम सहित समिति के सभी सदस्यों ने टीम को बधाई दी
यह भी पढ़ें: घाघरा: 'कुर्बानी हमारी सम्मान दूसरों को' झारखंड आंदोलनकरियो ने सरकार की नीतियों पर बोला हमला