IPL 2026: PBKS vs SRH मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: IPL 2026 का आज 17वां मुकाबला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह मुकाबला नए चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, होने वाले इस मुकाबले से पहले पंजाब की टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं एक मुकाबला ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ था. वहीं बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो, आज के मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने भी तीन मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मुकाबले में टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं आज दोनों टीम अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए नए चंडीगढ़ के मैदान में उतर रहे हैं. तो चलिए होने वाले शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग11.
दोनों टीमों के हेड टू हेड आमकड़ें की बात करें तो, अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें से 17 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. वहीं 7 मुकबलों में पंजाब किंग्स को जात मिली है. आज दोनों टीमों के बीच 25वां मुकाबला खेला जाएगा. अब देखना यह है कि इस मुकाबले में किस टीम को जीत मिलती है और इस टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है. मुल्लांपुर के मौसम की बात करें तो, मैच के दौरान मुल्लांपुर का मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश की कोई संभावना केवल 6% है. जो काफी कम है. वहीं तापमान की बात करें तो, मैच के दौरान मुल्लांपुर का अधिकतम तापमान 33°C के आस पास रहने की उम्मीद है. वहीं रात के समय यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. रात के समय यहां का तापमान 28°C तक गिर सकता है. ह्यूमिडिटी की बात करें तो, मैच के दौरान यहां करीब 64% नमी रहने की उम्मीद है.
वहीं बात करें, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच की तो, यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. क्योंकि यहां की पिच पर गेंद पड़कर सही उछाल के साथ बल्ले तक बल्ले तक पहुंचती है. जिस वजह से यहां होने वाले मुकाबले में लंबे-लंबे छक्के और चौके लगते हुए नजर आते हैं. वहीं समय के साथ यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों का भी साथ देती हुई नजर आती है. वहीं क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक यहां पर टॉस जीतने वाल टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. इसका मुख्य कारण यह है कि दूसरी पारी शाम को लाइट्स के नीचे खेली जाएगी और तब बैटिंग करना कुछ आसान हो सकता है.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग11 ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग11 प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
यह भी पढ़ें: पलामू सांसद ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात, संसदीय क्षेत्र में फोरलेन और बाईपास परियोजनाओं की रखी मांग