खेल

IPL 2026: RR vs RCB मैच से पहले जानें, गुवाहाटी के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: IPL 2026 का आज 16वां मुकाबला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर अपना यह मुकाबला खेलने के लिए आज गुवाहाटी के मैदान में उतर रही है.   आपकी जानकारी के लिए बता दें, जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक खेले गए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और आज अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए उतर रही है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक खेले गए अपने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और आज अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए गुवाहाटी के मैदान में उतर रही है. तो चलिए होने वाले इस शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं गुवाहाटी के मौसम का हाल और  बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट. गुवाहाटी के मौसम की बात करें तो, मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना केवल 10% है. जो काफी कम है. वहीं तापमान की बात करें तो, मैच के दौरान गुवाहाटी का अधिकतम तापमान 26°C के आस पास रहने की उम्मीद है. वहीं राय के समय यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. रात के समय  यहां का तापमान  17°C तक गिर सकता है. ह्यूमिडिटी की बात करें तो, मैच के दौरान यहां करीब 70% नमी रहने की उम्मीद है. वहीं बात करें बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच की तो, यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. क्योंकि यहां की पिच पर गेंद पड़कर सही उछाल के साथ बल्ले तक पहुंचती है. जिस वजह से यहां होने वाले मुकाबले में लंबे-लंबे छक्के और चौके लगते हुए नजर आते हैं. मगर साल 2026 में इस मैदान में हुए मुकाबले में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, इसलिए शुरुआती ओवर काफी रोमांचक होंगे. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा और लाइट के नीचे पिच सूखेगी, बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. वैसे तो यहां का औसत स्कोर 146 है, लेकिन RR और RCB जैसी टीमों को देखते हुए 190 का स्कोर ही सुरक्षित माना जाएगा. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां फायदे का सौदा हो सकता है. यह भी पढ़ें: असम 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कैसे Direct Link से डाउनलोड कर सकते हैं मार्कशीट