खेल

IPL 2026: GT vs MI मैच में क्या बारिश बनेगा विलेन? जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: IPL 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच के शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आएंगे. इस सीजन में अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो,  गुजरात टाइटन्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं. जिसमे से टीम ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं दो मुकाबलों में इन्हें हार का सामना करना पड़ा है. तीन जीत और 6 अंक के साथ गुजरात टाइटन्स अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है.

वहीं बात करें मुंबई इंडियंस की तो, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की है. एक जीत और दो अंक के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में आखिरी यानि कि 10वें स्थान पर काबिज है. मुंबई को इस मुकाबले में बने रहने के लिए आज का मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है. यदि मुंबई इंडियंस आज के मैच में भी हार जाती है तो, वह इस सीजन से बाहर हो जाएगी. 

वहीं इस शानदार मुकाबले को लेकर सभी क्रिकेट प्रेमी के मन में काफी उत्साह देखने को मिल रही है. सभी यह जानना चाह रहे हैं कि क्या मैच में बारिश होगी या उन्हें पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. वहीं पिच की मदद किसे मिलेगी. तो चलिए मैच से पहले जानते हैं अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो, मौसम विभाग के अनुसार, आज अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा. बारिश की संभवना नहीं है. वहीं मैच के दौरान अहमदाबाद का तापमान 29 से 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. आज अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. वहीं खुशी की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश नहीं होने के कारण सभी क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा.  

वहीं बात करें, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की तो, यहां की पिच मैच के दौरान बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. लाल मिट्टी की पिच होने के वजह से यहां गेंद सही उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिस वजह से इस मैदान में अधिक रन बनते हुए नजर आते हैं. समय के साथ इस मैच में स्पिन की तुलना में तेज गेंदबाजों को सहायता मिलती हुई नजर आती है. समय समय पर तेज गेंदबाजों को इस मैदान में विकेट भी मिलता है.  

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. गुजरात टाइटन्स के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11  रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, मयंक मार्कंडेय

यह भी पढ़ें: गांडेय कस्तूरबा विद्यालय के पास सड़क हादसा, दो घायल रेफर