FIFA वर्ल्ड कप में 16वां गोल... 38 की उम्र में हैट्रिक, Lionel Messi ने फिर रचा इतिहास
न्यूज11 भारत स्पोर्ट्स/डेस्क: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में गत चैंपियन अर्जेंटीना ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. इस मुकाबले में एक बार फिर Lionel Messi ने इतिहास रच दिया. 38 वर्षीय GOAT फुटबॉलर ने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच और रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप में ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, जिसे खेल प्रेमी लंबे वक्त तक याद रखेंगे. वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक कैनसस सिटी के GEHA फील्ड एट एरोहेड स्टेडियम में करीब 70,000 दर्शकों के सामने Messi ने शानदार हैट्रिक जमाकर अर्जेंटीना को अल्जीरिया पर 3-0 की बड़ी जीत दिलाई. यह Lionel Messi की वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक भी रही. इसके साथ ही मेसी FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं और उन्होंने पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. वर्ल्ड कप में गोलों की संख्या पहुंची 16 अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी और जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के सर्वकालिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.