सुबह-सुबह छात्रों के बीच पहुंचे तेजस्वी यादव: क्रिकेट खेल किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सुबह-सुबह एक्शन मोड में नजर आए और पटना के छात्र इलाके में पहुंच गए. तेजस्वी यादव ने सबसे पहले साइंस सेंटर के ठीक आगे, मैनुल हक स्टेडियम के पास, विद्यार्थियों से संवाद किया. इसके बाद वह पटना के मैनुल हक स्टेडियम में छात्रों के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी दिखाई दिए.
संवाद के दौरान अभ्यर्थियों ने नेता प्रतिपक्ष को अपनी समस्याएं बताईं दरअसल, प्रतिदिन सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस इलाके में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आते हैं. संवाद के दौरान अभ्यर्थियों ने नेता प्रतिपक्ष को अपनी समस्याएं बताईं. छात्रों ने पेपर लीक के मामलों, बहाली समय पर पूरी न होने और परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण सवाल उठाए.
तेजस्वी यादव ने छात्राओं को समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया जवाब में, तेजस्वी यादव ने सभी को यह आश्वासन दिया कि उनकी सारी समस्याओं का निदान तेजस्वी सरकार आने के बाद किया जाएगा. यह संवाद छात्रों और अभ्यर्थियों के बीच काफी उत्साहपूर्वक रहा.
यह भी पढ़े: राजद ने बुलाई आपात बैठक, लालू-तेजस्वी रहेंगे मौजूद