तेजस्वी के गढ़ में लोगों ने राबड़ी देवी का काफ़िला

तेजस्वी के गढ़ में लोगों ने राबड़ी देवी का काफ़िला रोका, शिकायत की- "जीतने के बाद नहीं आते, क्षेत्र से सौतेला व्यवहार"

न्यूज़11 भारत  बिहार/डेस्क: वैशाली जिले का राघोपुर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चुनावी गढ़ और लालू यादव और राबड़ी देवी का चुनावी क्षेत्र रहा है. वहां से राबड़ी देवी मुख्यमंत्री भी रही है तो वहीं उनके बेटे तेजस्वी यादव वहां से विधायक हैं. बेटे के लिए वोट मांगने पहुंची राबड़ी देवी लोगों के काफिले के साथ लोगों ने काफिले को रोका और तेजस्वी की शिकायत कर दी. उन्होंने बताया कि जीतने के बाद इस क्षेत्र में नहीं आते हैं न ही इस क्षेत्र में लोगों की क्या बदतर स्थिति है इसको कोई देखने आता है. वहीं उन्होंने राबड़ी देवी को बताया कि इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. इस क्षेत्र का न ही तो कोई विकास हो रहा है न ही कोई इस क्षेत्र में काम हो रहा हैं. बस वोट के समय लोग वोट की उम्मीद करते हैं वोट लेते हैं और उसके बाद जीत के चले जाते हैं. इसके बाद राबड़ी देवी ने लोगों को यकीन दिलाया और भरोसा दिलाया कि आप लोगों की जो भी गिला सिकवा है उसको दूर किया जाएगा. इसके बाद राबड़ी देवी ने क्षेत्र में विकास करने का विश्वास दिलाया.

यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा चुनाव: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घोषणा पत्र जारी