जेडीयू ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, संजय झा बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - जनता दल (यू) ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी संगठन में किए गए इस फेरबदल में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ पदों पर बदलाव भी देखने को मिला है। जारी सूची के अनुसार, संजय झा को एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अशोक चौधरी और राजीव रंजन को अहम भूमिका
अशोक चौधरी को महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राजीव रंजन को सचिव के साथ-साथ पार्टी प्रवक्ता का दायित्व भी दिया गया है।
महासचिव पद पर बदलाव
पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए भगवान सिंह कुशवाहा को महासचिव पद से हटाकर उनकी जगह रमेश सिंह कुशवाहा को नया महासचिव नियुक्त किया है।
मंत्री बनने की चर्चा तेज
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भगवान सिंह कुशवाहा को इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
रणनीति को लेकर अहम कदम
इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें - विद्यालय में गौमांस मिलने से भड़का रोष, रोहतास में माहौल तनावपूर्ण, जांच के आदेश