मुख्यमंत्री आवास पर बैठक खत्म होने के बाद संजय गां

नीतीश कुमार राज्यसभा जायेंगे या नहीं, जदयू नेता संजय गांधी ने किया खुलासा!

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: राजनीतिक गलियारे में यह खबर बहुत तेजी से चल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार के डिप्टी सीएम बनए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा के दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मुख्यमंत्री के साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी समेत कई लोगों की बैठक हुई. हालांकि बैठक में किन नाम पर चर्चा हुई और किन पर फाइनल मुहर लगी इसकी जानकारी तो अभी तक निकल कर नहीं आई है. लेकिन बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ नेता दूसरे रास्ते से निकल गए. सिर्फ जदयू के विधान पार्षद संजय कुमार गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा निशांत कुमार जदयू में सक्रिय भूमिका निभाएं यह पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं. निशांत कुमार बिहार भ्रमण पर भी निकलेंगे. संजय गांधी ने इस बात की भी जानकारी दी. हालांकि उनसे जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया के जरिए ही चलाया जा रहा है. उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है. सुनिए संजय गांधी ने क्या कुछ कहा.

यह भी पढ़ें: नवादा में ससुराल से महिला का शव बरामद, परिजनों ने दहेज विवाद में हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी