गया में चादरपोशी कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम वि

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,कैबिनेट बैठक, शराबबंदी और एनकाउंट पर कह दी बड़ी बात!

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अभिषेक राज / गया -  जिले के गेवाल बीघा स्थित मुन्नी मस्जिद के पास खनका में आयोजित चादरपोशी कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मौलाना उमर नूरानी के आवास पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

हाईलाइट्स:

  • गया के गेवाल बीघा स्थित मुन्नी मस्जिद के पास चादरपोशी कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी
  • मौलाना उमर नूरानी के आवास पर जाकर स्थानीय लोगों से की मुलाकात
  • नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक को बताया सकारात्मक संकेत
  • बंगाल चुनाव में एनडीए की जीत का किया दावा
  • शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू करने की बात कही
  • एनकाउंटर को अपराधियों की गतिविधियों से जोड़ा
  • पप्पू यादव को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह दी
  • मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन और विकास की दुआ मांगी

कैबिनेट बैठक और बंगाल चुनाव पर बयान

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक जल्द होना एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा, “कैबिनेट बनती है तो बैठक भी होती है, यह जल्दी हो रही है, यह अच्छी बात है।” बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने एनडीए की जीत का दावा किया।

शराबबंदी और एनकाउंटर पर स्पष्ट रुख

शराबबंदी को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले से लागू कानून को और सख्ती से लागू किया जाएगा। एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार की मंशा पर नहीं बल्कि अपराधियों की गतिविधियों पर निर्भर करता है।

पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया

पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए और जिम्मेदारीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।

मजार पर चादरपोशी और स्थानीय मांगें

कार्यक्रम के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता मौलाना उमर नूरानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने मजार पर चादरपोशी कर राज्य में अमन-चैन और विकास की दुआ मांगी। उन्होंने मदरसों को एफिलिएशन देने की मांग भी रखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इससे पहले कई बार इस मजार पर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें - जेडीयू ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, संजय झा बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष