बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है

नीतीश कैबिनेट बैठक खत्म, इस्तीफे की तैयारी तेज — बिहार में सत्ता परिवर्तन का खेल शुरु..

नीतीश कैबिनेट बैठक खत्म

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक के बाद अब कुछ ही देर में मुख्यमंत्री राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पटना में हलचल तेज हो गई है और सत्ता परिवर्तन की औपचारिकताएं शुरू हो चुकी हैं।

हाईलाइट्स - 

  • नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक खत्म, इस्तीफे की प्रक्रिया तेज
  • कुछ ही देर में मुख्यमंत्री राजभवन जाकर इस्तीफा दे सकते हैं
  • भाजपा और एनडीए विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर
  • जदयू नेताओं का दावा – राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं नीतीश कुमार
  • पटना में सियासी हलचल तेज, नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी
  • सभी मंत्री और दोनों डिप्टी सीएम अंतिम कैबिनेट बैठक में मौजूद रहे

 भाजपा विधायक का बयान – 2 बजे होगी अहम बैठक

भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने जानकारी दी है कि दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी पटना पहुंच रहे हैं, जिससे आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जदयू एमएलसी का बयान – बड़ा राजनीतिक फैसला

जदयू एमएलसी Khalid Anwar ने कहा कि यह निर्णय एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्पष्ट फैसला है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार बिहार के लिए काम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजनीति में आगे की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अंतिम कैबिनेट बैठक उत्पादक रही।

अंतिम कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  की अध्यक्षता में यह अंतिम कैबिनेट बैठक चल रही है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री मौजूद रहे। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हुई। इसे मौजूदा सरकार की अंतिम औपचारिक कैबिनेट बैठक माना जा रहा है।

नई सरकार गठन से पहले तेज हुई सियासी हलच

राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक के बाद जदयू विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपेंगे। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष नीतीन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान के पटना पहुंचने की खबर है। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। इसे भी पढ़ें -  नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि; 3 बजे देंगे इस्तीफा, NDA तय करेगा नया CM चेहरा