राजनीति

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 35 एजेंडों पर लगी मुहर, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक समाप्त हुई. बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर लगी है. सारण जिले के सोनपुर में एयरपोर्ट बनेगा. 4200 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा बनाया जाएगा. यह निर्णय शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोतित कैबिनेट की बैठक में लिया गया है. प्रस्तावित एयरपोर्ट हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में बनेगा. सरकार ने इसे वर्ष 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है. इस एयरपोर्ट का रनवे इतना आधुनिक और लंबा होगा कि यहां दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल एयरबस A380 जैसे विमान भी उतर सकेंगे. केंद्रीय बजट में सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद बिहार सरकार ने आगे की प्रक्रिया तेज की. राज्य सरकार ने कैबिनेट से मंदूरी दे दी है. अब जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. ये भी पढ़ें- बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी बजा SIR का बिगुल, जारी हुई अधिसूचना