राजनीति

बिहार चुनाव: खड़गे के आवास पर कांग्रेस की बड़ी बैठक, 11 सीटों पर राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता कर रहे हैं मंथन

न्यूज़11 भारत  बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में बड़ी बैठक हो रही है. यह महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुलाई गई है. बैठक में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 11 सीटों को लेकर गहन मंथन और रणनीति पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. 

यह भी पढ़े: झारखंड हाईकोर्ट में उपस्थित हुए JPSC सचिव, कहा- 'समकक्ष अर्हता' रिपोर्ट के बाद होगी फूड सेफ्टी अधिकारियों की नियुक्ति