पप्पू यादव के विवादित बयान पर अनंत सिंह ने कड़ा पल

पप्पू यादव पागल हो गया है, वो पहले अपनी मेहरारु से जाकर पूछे ...अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर साधा निशाना

पप्पू पागल हो गया है, वो पहले अपनी पत्नी से जाकर ..

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच बाहुबली नेता अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पप्पू यादव के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा समाज और महिलाओं का अपमान है।

हाईलाइट्स - 

  •  पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए बयान पर अनंत सिंह का तीखा हमला
  •   बयान को बताया शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना
  •   व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए पत्नी का जिक्र कर साधा निशाना
  •   मामले से बिहार की राजनीति में बढ़ा सियासी तापमान

बयान पर जताई नाराजगी

अनंत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव का बयान बेहद गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक है। उन्होंने कहा, “पप्पू यादव पागल हो गया है। इस तरह के बयान देकर वे खुद की सोच को जाहिर कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

व्यक्तिगत टिप्पणी कर साधा निशाना

अनंत सिंह ने पलटवार करते हुए पप्पू यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि अगर पप्पू यादव महिलाओं को लेकर इस तरह की बात कर रहे हैं तो पहले उन्हें अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए और अपनी पत्नी से सवाल करना चाहिए।

बढ़ सकता है राजनीतिक विवाद

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। पप्पू यादव के बयान और उस पर अनंत सिंह की प्रतिक्रिया से राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है।