NEWS11 स्पेशल

"गोल-मटोल" नाम से फोन में सेव किया था पत्नी का नंबर.. कोर्ट ने सुना दी सजा

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- तुर्की में एक शख्स ने अपनी बीवी का नंबर गोल मटोल को नाम से अपने फोन में सेव किया था. तलाक के एक मामले में सुनवाई के वक्त कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए पति की अतिर्कित मुआवजा देने का आदेश दे दिया.  साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के एक रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के एक अदालत ने फैसला सुनाया है कि मोबाइल फोन के एक कॉन्टेक्ट लिस्ट में पत्नी का ऐसा नाम रखना भावनात्मक व आर्थिक हिंसा के बराबर है. जिस शख्स ने अपनी पत्नी की मोटी होने के चलते अपने फोन पत्नी का नाम गोल मटोल के नाम से सेव किया था उसपर अपमानजनक व विवाह के लिए हानिकारक होने का आरोप लगाया गया है.  तलाक की सुनवाई में सामने आया मामला तुर्की समाचार आउटलेट सबा के अनुसार पश्चिमी तुर्की के उसाक में एक महिला का भावनात्मक रुप से टूटने का हवाला देते हुए तलाक के लिए आवेदन किया गया. फिर पति ने उसपर बेवफाई का आरोप लगाते हुए जवाबी मुकदमा भी दायर की.  पत्नी का नाम सेव किया था 'गोल-मटोल' सुनवाई के दौरान महिला ने बताया कि उसके पति ने कई धमकी भरे संदेश भेजे थे, जिसमें से भाग जाओ, मैं तुम्हें नहीं देखना चाहता जैसे संदेश भी शामिल था. अपने फोन में पति ने संपर्क नाम 'टॉम्बिक' के रुप में सेव किया था, जिसका सामान्य अर्थ होता है गोल-मटोल.  बताया अपमानजनक महिला ने बताया कि यह उपनाम उसके लिए अपमानजनक ने और ये उनके शादी में काफी नुकसान पहुंचाया है. अदालत ने इस बात की सहमति जताते हुए फैसला सुनाया और कहा कि संदेश व कॉन्टैक्ट नेम आर्थिक हिंसा व भावनात्मक हिंसा के समान है. 

दो साल तक जेल की सजा का प्रावधान  अदालत का कहना है कि पति का अपमान व वित्तीय दाबाव अधिक गंभीर था, व मुख्य रुप से उसे दोषी पाया गया. तुर्की के कानून के नियमानुसार किसी व्यक्ति की गरिमा पर हमला करने वाले शब्दों व कार्यों के लिए दो साल तक की जेल व जुर्माना हो सकती है.  बता दे कि दंपति का तलाक तय हो गया व बेवफाई का दावा भी खारिज कर दी गई. पति को अपनी पुर्व साथी को फिजिकल व मोरल दोनों तरह का मुआवजा देने का आदेश दिया गया. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ेंः- अपने विलेन किरदार से प्रसिद्ध हुए इशरत अली शोहरत के चमक से खुद को कर लिया है कोसों दूर..