शादी समारोह में आई छत्तीसगढ़ की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत सिमडेगा/डेस्क: कुरडेग थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आई छत्तीसगढ़ की एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है. घटना को तीन युवकों द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी रणवीर सिंह ने कहा है कि पीड़िता को आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है.