झारखंड

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस: भानु प्रताप शाही

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा. भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर जितनी तेजी से कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई की उन्हें पार्टी से निकाला क्या इतनी जल्दी किसी अल्पसंख्यक नेता पर कार्रवाई करती क्या? भानु प्रताप शाही ने कहा कि आखिर योगेंद्र साव का दोष क्या है. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता जिसका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है. पार्टी की टिकट पर स्वयं योगेंद्र साव विधायक मंत्री बने, उनकी पत्नी, बेटी भी क्षेत्र से विधायक रहे. क्षेत्र में यह परिवार लगातार जनता से जुड़ा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी आखिर किस दबाव में आई कि निष्काषन की स्थिति आ गई. भानु प्रताप शाही ने कहा कि आज पार्टी की एक महिला विधायक ने भी इस कार्रवाई को ठीक नहीं माना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आखिर मुख्यमंत्री से क्या डील हुआ कि निष्कासन की कार्रवाई करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि सरकार  कांग्रेस के कई संवैधानिक पदों पर बैठे  लोग अनर्गल बयान बाजी करते हैं लेकिन कांग्रेस मौन साधे रहती है. कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता सुख के लिए कुछ भी करने को तैयार है. ये भी पढ़ें- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रांची NH-32 के तीन स्थानों पर कर रहा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण