अक्सर छात्र आंदोलनों की तस्वीरों में लाठीचार्ज और

जहां लाठियां नहीं, सम्मान मिला.. रांची पुलिस की इंसानियत ने जीता छात्रों का भरोसा

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: अक्सर छात्र आंदोलनों की तस्वीरों में लाठीचार्ज और तनाव देखने को मिलता है. लेकिन रांची से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने इंसानियत और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश की. जयपाल सिंह स्टेडियम के पास प्रदर्शन से पहले कोतवाली थाना प्रभारी ने जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छात्रों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होगा. हर छात्र के साथ शालीनता और सम्मान से पेश आना है. जहां कई जगह छात्रों की आवाज़ लाठियों में दब जाती है, वहीं झारखंड में छात्रों की बात सुनने और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कराने की यह तस्वीर दिल छू लेने वाली रही.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अद्यतन कार्यों एवं योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की