Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम का रुख बदलने के संकेत मिल रहे हैं. रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार 16 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है. तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है. खासकर 17 से 19 अप्रैल के बीच तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई गई है. इन जिलों में बारिश की संभावना 16 अप्रैल को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. इसी तरह 17 अप्रैल को दुमका, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो जिलों में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की बात कही गई है.मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है. ये भी पढ़ें- भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JTET नियमावली रद्द की