Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में इन दिनों मौसम ने दोहरा मिजाज दिखाना शुरू कर दिया हैं. राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह ठंड और कोहरे का एहसास हो रहा हैं. वहीं दोपहर होते-होते गर्मी और पसीने का आलम हैं. ऐसे में लोगों को दिन और रात के कपड़े बदलने की मजबूरी महसूस हो रही हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सात दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना हैं. इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, खासकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर. दृश्यता 100 मीटर तक गिर सकती है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई हैं. जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, धूप की तेज़ी और गर्मी का असर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दिनभर हाइड्रेटेड रहने और पर्याप्त पानी पीने की चेतावनी दी हैं.
तापमान में उछाल, गर्म और ठंडे जिलों का अंतर गुमला जैसे ठंडे जिलों में न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया हैं. वहीं, देवघर, दुमका, गढ़वा और लातेहार जैसे जिलों में सुबह का तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. दक्षिणी जिलों जैसे रांची, खूंटी, हजारीबाग, जमशेदपुर और सरायकेला में दिन का अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं. हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नहीं हैं. झारखंड में अगले सात दिनों तक मौसम में सुबह ठंड और कोहरा, दोपहर में तेज धूप और गर्मी का क्रम जारी रहेगा.
यह भी पढ़े: 20 फरवरी को रांची के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, समय से पहले निपटा लें जरूरी कार्य