प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के पलामू आगमन पर

हम सबको अपने आप पर गर्व है कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता और जननायक राहुल गांधी के सिपाही हैं : बिट्टू पाठक

​​न्यूज़11 भारत पलामू/डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू के पलामू आगमन पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर बिट्टू पाठक ने कहा कि, “हम सबको अपने आप पर गर्व है कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता और जननायक  के सिपाही हैं. कांग्रेस ही देश के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम है.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला एक सशक्त संगठन है. कांग्रेस ने हमेशा आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है. बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं. संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है. पंचायत स्तर तक संगठन जितना मजबूत होगा, कांग्रेस उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष कर सकेगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आम लोगों से संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को सुनें तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सकती है. कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया.

स्वागतकर्ता  शमीम अहमद राईन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, शैलेश चंद्रवंशी, सुरेश पाठक, अजय साहू, विद्या सिंह चेरो, देवांग शुक्ला, मिट्ठू खान, राजू सिंह, खुर्शीद आलम, सच्चिदानंद मिश्रा, जतरू उराव, सुमन तिर्की, शंकर पांडे, जितेंद्र पांडे, शमीम अंसारी, उमेश यादव, अभिषेक चौधरी, शशिकांत उपाध्याय, मिंटू पांडे, रेखा देवी, सुनीता देवी, अजिताभ दुबे, छोटू चंद्रवंशी, सोनू सिंह, रामानंद पांडेय, छोटू सिंह, बिपिन यादव, सौरव पाण्डेय, अकील अंसारी, उमेश चंद्रवंशी, पप्पू यादव, रंजीत सिंह, गोपाल प्रसाद, दया सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे.