बकाया वेतन नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप, मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से लगाई गुहार
न्यूज11 भारत धनबाद/डेस्क: धनबाद के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत जल पूर्ति योजना में कार्यरत कर्मियों को एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने के विरोध में पानी सप्लाई बंद कर दी है. मजदूरों का आरोप है कि संबंधित कंपनी न तो उनका बकाया वेतन दे रही है और न ही न्यूनतम मजदूरी का पालन किया जा रहा है. साथ ही EPF कटौती भी नहीं कीया जा रहा है. मामले में भाजपा नेता रमेश राही के नेतृत्व में आज मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करवाया. साथ ही उन्होंने बताया कि ये कर्मी वर्ष 2016 से लगातार वाटर प्लांट में पंप ऑपरेटर, मैनेजर, गार्ड और मजदूर के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन पिछले एक साल से उन्हें वेतन नहीं मिला है. इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है. वही अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने आज सहायक श्रम आयुक्त और PHD विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का सामने आया बड़ा बयान, जानें क्यों नहीं किए थे मतदान